महराजगंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद सिंह हाउस अरेस्ट: घेरने जा रहे थे विधानसभा, कहा- 'लोकतांत्रिक आवाज दबाया जा रहा है'

Uttar Pradesh Congress Leaders Protest; Sharad Singh House Arrest Vs Police: महराजगंज जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महाराजगंज से अंकित श्रीवास्तव की रिपोर्ट...

UP Congress Protest: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह को उनके भिटौली स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई कांग्रेस द्वारा 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के आह्वान के चलते की गई। शरद कुमार सिंह ने इसे लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास करार दिया है।

बता दें, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद लखनऊ में विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां भारी पुलिस बल तैनात है और बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

इसके अलावा बड़े कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों-होटलों में रोक दिया गया है। साथ ही उनकी धरपकड़ चालू कर दी गई है ताकि ये सभी नेता विधानसभा की कूच ना कर सकें।

मुद्दों पर जवाब मांगने से रोकने का आरोप

शरद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता (UP Congress Protest) बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, समुदाय विशेष के उत्पीड़न और बुलडोजर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने के लिए लखनऊ जाने वाले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार इन सवालों का सामना करने से डर रही है और प्रशासन का इस्तेमाल कर कांग्रेस की आवाज दबा रही है।

भारी पुलिस बल तैनात

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि जिलाध्यक्ष अपने आवास से बाहर न जा सके।

घटना के दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के आवास पर मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष गामा प्रसाद, महामंत्री वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष गोपाल शाही, और अन्य कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। सभी ने भाजपा सरकार की "दमनकारी नीतियों" के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद (UP Congress Protest) करने की प्रतिबद्धता जताई।

ये भी पढ़ें: Prayagraj से Bansal News के UP Digital का आगाज, महंत Ravindra Puri Maharaj ने किया लोकार्पण

'लोकतंत्र कुचला जा रहा है': शरद कुमार सिंह

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा, 'योगी सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रही है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध जारी रखेगी। हर कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है।'

कांग्रेस की भविष्य की रणनीति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को राज्य सरकार की विपक्ष को चुप कराने की कोशिश बताया। पार्टी ने ऐलान किया कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह अपना आंदोलन तेज करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका विरोध सरकार की नीतियों और जनविरोधी रवैये के खिलाफ जारी रहेगा।

यह घटना योगी सरकार और कांग्रेस के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है। पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष को नजरबंद करने और कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से रोकने की कोशिश ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का नया मौका दिया है। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह हर कीमत पर जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी।

ये भी पढ़ें:  MP Weather Update: MP में 4 से 5 दिन तक ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत, ग्वालियर-चंबल में छाया कोहरा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article