कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा UP Congress President Ajay Kumar Lallu resigns vkj

कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिन पहले कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा था। जिसकें बाद अजय कुमार लल्‍लू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया। अजय कुमार ने अपने इस्तीफे की एक कॉपी ट्विटर पर भी साझा की और ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। ’

बता दें कि विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद उत्तर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में कांग्रेस के वॉर रूम में चुनावों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा था कि प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात अच्छी रही और पार्टी 2024 के आम चुनाव में बेहतर तरीके से लड़ने की कोशिश करेगी। हम हर स्तर पर खामियों को दूर करेंगे। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के आक्रामक प्रचार के बाद भी यूपी में कांग्रेस को जनाधार नहीं मिला। कांग्रेस को यूपी चुनाव में केवल 2 सीट ही मिली है। जबकि कांग्रेस ने यूपी चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article