UP Government New Schemes: यूपी सरकार की 10 नई योजनाएं, महापुरुषों के नाम पर होंगी शुरू, मिलेंगे ये लाभ

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Government Schemes Annoucement Update; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा की है।

UP Government New Schemes: यूपी सरकार की 10 नई योजनाएं, महापुरुषों के नाम पर होंगी शुरू, मिलेंगे ये लाभ

Highlights:

  • 10 योजनाओं की होगी शुरुआत
  • महापुरुषों के नाम पर योजनाएं
  • रोजगार और विकास पर फोकस

UP Government Schemes: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं को देश के महान व्यक्तित्वों के नाम पर शुरू किया जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना और समाज के हर वर्ग को विकास के अवसर देना है।

इस 10 योजनाओं की होगी शुरुआत

माता शबरी योजना

किसानों और मजदूरों को सस्ता भोजन और आराम की सुविधा देना।

कृषि मंडियों में कैंटीन और विश्रामालय बनाए जाएंगे। अयोध्या में भी माता शबरी के नाम पर भोजनालय बनाया जाएगा।

सरदार पटेल जनपदीय आर्थिक क्षेत्र योजना

हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देना।

प्रत्येक जिले में 100 एकड़ में आर्थिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। यह योजना सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित होगी।

माता अहिल्याबाई होल्कर श्रमजीवी महिला हॉस्टल योजना

कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना।

वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में महिला हॉस्टल बनाए जाएंगे।

महारानी लक्ष्मीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना।

योजना के तहत मेरिट में आने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

संत कबीरदास सीएम मित्र पार्क योजना

कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देना।

प्रदेश में 10 टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में ठंड की वापसी! आने वाले दिनों में गिर सकता है तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

संत रविदास चर्मोद्योग पार्क योजना

चर्म उद्योग को विकसित करना।

आगरा सहित दो लेदर पार्क बनाए जाएंगे।

चौधरी चरण सिंह सीड पार्क योजना

किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना।

लखनऊ में सीड पार्क स्थापित किया जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय योजना

शहरी क्षेत्रों में पुस्तकालयों का निर्माण करना।

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में पुस्तकालय बनाए जाएंगे।

डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास योजना

दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों को शिक्षा में सहायता देना।

समाज कल्याण छात्रावासों का पुनर्निर्माण और नवनिर्माण किया जाएगा।

बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय योजना

जनजातीय संस्कृति को संरक्षित करना।

मिर्जापुर और सोनभद्र में दो संग्रहालय स्थापित किए जाएंगे।

योजनाओं का लक्ष्य

इन योजनाओं के माध्यम से कृषि, उद्योग, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में विकास होगा। साथ ही, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

यह भी पढ़ें- Yuva Udyami Yojana: सीएम योगी युवाओं को देंगे एंटरप्रेन्योरशिप का मंत्र, बाटेंगे इंटरेस्ट फ्री लोन और टूलकिट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article