गोरखपुर: सीएम योगी ने पवित्र जल से किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, राष्ट्र कल्याण की कामना की

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Gorakhnath Mandir Rudrabhishek Update; गोरखपुर में सीएम योगी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया, दूध’ दही, घी, शर्करा और कई तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर राष्ट्र कल्याण की कामना की।

गोरखपुर में सीएम योगी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया

गोरखपुर में सीएम योगी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया

UP News: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः बेला में गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पौष माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी (विनायक चतुर्थी) के मान में हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णता सीएम योगी ने हवन करके की।

[caption id="attachment_728904" align="alignnone" width="748"]गोरखपुर में सीएम योगी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया गोरखपुर में सीएम योगी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया[/caption]

गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद दूध, दही, घी, शर्करा और कई तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से रुद्राभिषेक किया।

यह भी पढ़ें- UP News: इन लोगों को नए साल का जश्न मनाना पड़ेगा महंगा! DGP ने दिए ये निर्देश

मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया।

[caption id="attachment_728903" align="alignnone" width="749"]गोरखपुर में सीएम योगी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया गोरखपुर में सीएम योगी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया[/caption]

विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना और समस्त नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

यह भी पढ़ें- UP News: Congress ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान, विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article