UP Chunav 2022: 12 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे गृह मंत्री अमित शाह..

UP Chunav 2022: 12 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे गृह मंत्री अमित शाह..UP Chunav 2022: Home Minister Amit Shah will come to Varanasi on November 12 on a two-day visit.

Politics: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आंध्र प्रदेश पहुंचे, श्री सैलम स्थित मंदिर में करेंगे पूजा

वाराणसी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री 12 नवंबर को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में पार्टी की चुनाव प्रबंधन टीम की एक बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक के बाद शाह लंका क्षेत्र स्थित अमेठी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन गृहमंत्री हस्तकला संकुल में ही गृहमंत्रालय के राजभाषा विभाग के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा प्रभारियों के साथ ही सभी जिलाध्यक्ष , प्रभारी और क्षेत्र अध्यक्ष भाग लेंगे। साथ ही बैठक में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित अन्य लोग भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article