UP Chunav 2022 : पूर्व मंत्री के साथ उनके 100 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला...

UP Chunav 2022 : पूर्व मंत्री के साथ उनके 100 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला... UP Chunav 2022: FIR lodged against 100 supporters along with former minister, know the whole matter... sm

UP Chunav 2022 : पूर्व मंत्री के साथ उनके 100 समर्थकों  के खिलाफ FIR  दर्ज, जानिए पूरा मामला...

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री एवं आजाद समाज पार्टी की उम्मीदवार उमा किरण और उनके करीब 100 समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड​​-19 मानदंडों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक वीडियो वायरल होने के बाद किरण और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बिना अनुमति निकाला जुलूस

वीडियो में वे मंगलवार को पुरकाजी थाना क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव में बिना अनुमति के जुलूस निकालते हुए नजर आ रहे थे। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ मंच साझा करने के बाद किरण को पिछले महीने ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पुरकाजी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 फरवरी को मतदान होना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article