UP BY Election 2022: गोला गोकर्णनाथ से भाजपा के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, भाजपा उम्मीदवार निर्णायक बढ़त की ओर

UP BY Election 2022: गोला गोकर्णनाथ से भाजपा के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, भाजपा उम्मीदवार निर्णायक बढ़त की ओर

उत्तर प्रदेश। लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अमन गिरि निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर हैं। मतगणना के 14वें दौर के बाद गिरि 28,203 मतों की मजबूत बढ़त बना चुके हैं। इसके साथ ही वह निर्णायक बढ़त की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हर दौर के साथ उनकी बढ़त मजबूत हो रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गिरि को अब तक 83,971 वोट मिले हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विनय तिवारी को 55,741 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई।

पीठासीन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि मतगणना 32 चरणों में होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मतगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 56 अधिकारियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि गोला गोकर्णनाथ सीट यहां से भाजपा विधायक रहे अरविंद गिरि के छह सितंबर को निधन के कारण रिक्त हुई है। भाजपा ने इस सीट पर गिरि के बेटे अमन गिरि को उतारा है। इस सीट के उपचुनाव के तहत पिछली तीन नवंबर को 57.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, लिहाजा मुख्य मुकाबला अमन गिरि और विनय तिवारी के बीच है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article