Advertisment

UP Budget 2025: टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए 300 करोड़ का ऐलान, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को 1000 करोड़

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश बजट 2025 का आज तीसरा दिन था। इस सेशन में सरकार ने हैंडलूम और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़े ऐलान किए हैं।

author-image
Vishalakshi Panthi
UP Budget 2025

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश बजट सेशन का आज 20 फरवरी को तीसरा दिन है। यह सत्र मंगलवार 18 फरवरी को शुरू हुआ था। यूपी बजट 2025 का ये सेशन पांच मार्च तक चलेगा। इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई थी। बजट सेशन में आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम यानी हैंडलूम और टेक्सटाइल इंडस्ट्री और MSME को लेकर बड़े ऐलान किए गए हैं।

Advertisment

UP Budget 2025

हैंडलूम और टेक्सटाइल इंडस्ट्री 

हैंडलूम उद्योग, कृषि क्षेत्र के बाद उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला विकेन्द्रीयकृत कुटीर उद्योग (Decentralized Cottage Industry) है। प्रदेश में लगभग 1.91 लाख हथकरघा बुनकर और लगभग 80 हजार हाउस होल्ड हैं। प्रदेश में 2.58 लाख पावरलूम कार्यरत हैं। इससे लगभग 5.50 लाख पावरलूम बुनकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

पीएम मित्र योजना में 300 करोड़ रुपए का प्रस्ताव 

प्रधानमंत्री मित्र योजना के अन्तर्गत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से सम्बन्धित व्यय के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश की टेक्सटाइल एंड गारमेन्टिंग पालिसी, 2022 को लागू करने के लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं अटल बिहारी बाजपेई पॉवरलूम विद्युत फ्लैट रेट योजना के लिए 400 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

प्रदेश के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षित युवाओं को सेल्फ एंप्लॉयमेंट यानी स्वरोजगार से जोड़ने पर काम करने जा रही है। प्रदेश सरकार ने युवाओं को नए सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए वित्तीय संसाधन कराए जाने के उद्देश्य से 2024-2025 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया है। 

Advertisment

बजट में MSME को बताया महत्वपूर्ण 

बजट सत्र में कहा प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। MSME सेक्टर एक महत्वपूर्ण रोजगार परक सेक्टर है। इस तरह इन उद्यमों के विकास से जहां प्रदेश का समावेशी विकास होता है, वहीं रोजगार बढ़ने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।

योजना के लिए 1000 करोड़ का प्रस्ताव 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट में 1000 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 225 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- UP Budget 2025-26: यूपी स्कूली लड़कियों को ​स्कूटी का ऐलान, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के लिए 203 करोड़ रुपए का प्रावधान

Advertisment
MSME Micro Small And Medium Enterprises Handloom And Textile Industry UP Budget for Handloom And Textile Industry UP Budget MSME
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें