UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी,10th में 89.78 तो 12th में 75.52 प्रतिशत बच्चे हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी

UP Board Result 2023 Live यूपी में आज छात्रों का इंतजार खत्म है। यूपी बोर्ड यानि UP Board 12th Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज कक्षा दसवीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।

UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी,10th में 89.78 तो 12th में  75.52 प्रतिशत बच्चे हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी

लखनऊ। UP Board Result 2023 Live यूपी में आज छात्रों का इंतजार खत्म है। यूपी बोर्ड यानि UP Board 12th Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज कक्षा दसवीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार के यूपी बोर्ड के रिजल्ट में 10वीं में 89.78 तो 12वीं 75.52 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए हैं। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार आज बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे छात्र यूपी बोर्ड की बेवसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर स​कते हैं।

लड़कियों ने बाजी मारी UP Board Result 2023 Live

आपको बता दें इस बार के यूपी बोर्ड के रिजल्ट में 10वीं में 89.78 तो 12वीं 75.52 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए हैं। जिसमें लड़कों के पास होने का प्रतिशत 86.64 प्रतिशत और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 93.34 प्रतिशत रहा है। परीक्षार्थियों की बात करें तो इस साल करीब 30 लाख बच्चों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 12वीं कक्षा की परीक्षा में पास हुए 75.52 प्रतिशत बच्चों में से इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। जिसमें लड़कियों का प्रतिशत 83 तो लड़कों का प्रतिशत 69 प्रतिश रहा है।

100 साल के इतिहास पहली बार इतनी जल्दी आया रिजल्ट —UP Board Result 2023 Live
आज जारी हुए बोर्ड के रिजल्ट को लेकर अधिकारियों द्वारा जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई उसके अनुसार 100 साल के इतिहास में पहली बार यूपी बोर्ड ने इतनी जल्दी परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके लिए इस बार छुट्टियों के दिन भी कॉपी चेक की गई। जिसके बाद महज14 दिनों में प्रदेश के 258 केंद्रों पर कुल 3.19 करोड़ कॉपियां चेक की गईं और परिणाम जारी किए गए।

 इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 27,69,258 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।

Tulsi: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये पौधे, बढ़ सकती हैं परेशानियां

दोबारा चेक करा सकते हैं कॉपी UP Board Result 2023 Live
आपको बता दें यदि छात्रों को ऐसा लगता है कि चैकिंग में कोई गलती है या उनके नंबर कम आए हैं तो इसके लिए दोबारा कॉपी को चैक कराने या स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है। हालांकि उसके लिए कॉपी के अनुसार फीस भरनी होगी।

Vastu Tips For Money Plant : मनी प्लांट में क्यों बांधते हैं लाल रंग का धागा, जानें इसका कारण

यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि करेगा अपने खाते में दर्ज UP Board Result 2023 Live
माध्यमिक शिक्षा परिषद की दोनों परीक्षाओं का परिणाम आज जारी होगा। नतीजा घोषित कर यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करने जा रहा है। 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बोर्ड 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करेगा।

Womens Health: 40 की उम्र के बाद हर महिला को जरूरी हैं ये 5 चीजें, हड्डियों से लेकर मूड तक रहेगा मस्त

Tulsi Plant : घर में मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे लगाने से होते हैं ये लाभ

इस स्टेप्स के साथ करें चेक 12वीं का परिणाम — UP Board Result 2023 Live

सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
इसके बाद यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद यहां एक नया पेज ओपन होगा।
इस पर मांगी गई सभी जानकारी को सही सही भरकर इसमें अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर शो होने लगेगा।
इसके बाद चाहें तो इसका प्रिंट निकलवा लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article