UP Board Paper Cancel: 24 जिलों में आज 12th परीक्षा के अंग्रेजी का पर्चा हुआ रद्द, हुआ था पेपर लीक

UP Board Exam: प्रदेश में इन दिनों जहां पर उत्तरप्रदेश शिक्षा बोर्ड के माध्यम से 10वीं और 12वीं की परीक्षाए चल रही है वहीं पर हाल ही में सामने से खबर आ रही है कि, पेपर लीक के कारण केवल 24 जिलों में आज 30 मार्च दोपहर 2 बजे के लिए निर्धारित इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया है।
UPMSP ने जारी किया नोटिस
आपको बताते चलें कि, हाल ही के कुछ मिनटों में होने वाली परीक्षा को लेकर उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP ) द्वारा नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा गया कि, ”एक पेपर लीक के कारण वर्तमान में 30.03.2022 को दोपहर 2 बजे के लिए निर्धारित इंटरमीडिएट का पेपर केवल निम्नलिखित 24 जिलों में रद्द कर दिया गया है। परीक्षा शेष जिलों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।” बता दें कि, आज इन जिलों आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदाऊं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली में आज अंग्रेजी की परीक्षा नहीं होगी।
Uttar Pradesh | Due to a paper leak, the Intermediate English paper scheduled for today, March 30th at 2pm in 24 districts only has been cancelled.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 30, 2022
दोबारा आयोजित होगी परीक्षा
आपको बताते चले कि, आज जिन जिलों में अंग्रेजी का पर्चा रद्द हुआ है उन जिलों के छात्रों की परीक्षा दोबारा से ली जाएंगी। जिसे लेकर जल्द ही बोर्ड अधिसूचना जारी करेगा। यह परीक्षा सभी विषयों की परीक्षा आयोजित होने के बाद होगी। बता दें कि, किन्ही कारणों से पर्चा लीक हो गया था जिसके बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
0 Comments