UP Board 12th Result 2025 Topper: क्या रही यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर महक जायसवाल की स्ट्रैटेजी, इतने घंटे करती थीं पढ़ाई

UP Board 12th Result 2025 Topper: साल 2025 के 12वीं यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी हो गए हैं। इस साल महक जायसवाल ने टॉप किया है।

UP Board 12th Result 2025 Topper Mahak Jaiswal

UP Board 12th Result 2025 Topper:17 साल की महक जायसवाल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 12वीं में टॉप किया है। उन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। महक बच्चा रामयादव इंटरमीडिएट कॉलेज की स्टूडेंट हैं। महक प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही हैं। 

UP Board 10th Result 2025 Topper Mahak Jaiswal Marksheet

UP Board 12th Result 2025 Topper:नहीं सोचा था कि पहला स्थान आएगा

जब महक से पूछा गया कि क्या उन्होंने सोचा था कि वे प्रदेश में पहले स्थान पर रहेंगी? इस पर महक ने कहा कि मैंने ये तो सोचा था कि प्रदेश में नाम होगा, लेकिन पहले स्थान के बारे में मैंने नहीं सोचा था। मैंने 95 प्रतिशत का अंदाजा लगाया था, लेकिन पहला स्थान आया तो मेरे घर में सब बहुत खुश हैं। 

9-10 घंटे पढ़ती थीं महक

महक ने बताया कि वे 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं। मैंने जो भी पढ़ा उसे प्रॉपर पढ़ा है, जितनी बार मुझे कुछ समझ नहीं आया मैंने उसे रिवाइज किया है। मुझे लगता था जो मुझे नहीं आ रहा है, वो ज्यादा महत्वपूर्ण है, उसको पहले पढ़ लें, बाकी बाद में पढ़ लिया जाएगा। 

‘छिपाकर करें पढ़ाई’ 

आने वाले स्टूडेंट्स के लिए महक ने कहा है कि आप छिपा कर पढ़ाई करो, किसी को मत बताओ कि आप पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही जितनी बार समझ ना आए कुछ उसे दोबारा पढ़ो। 

UP Board 12th Result 2025 Topper:डॉक्टर बनना चाहती हैं महक 

बता दें, महक साइंस स्ट्रीम से हैं, वे भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। महक ने बातचीत में बताया कि उन्होंने NEET की पढ़ाई भी शुरू कर दी है। महक ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापक, अपने परिवार वालों को दिया है। महक के पिता का नाम शिव प्रसाद जायसवाल है, और वह एक दुकानदार हैं। 

UP Board Result 2025: UP बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी,10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक जयसवाल ने किया टॉप

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने 10 वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के मुख्यालय, प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित करने के संबंध में जानकारी दी गई  बता दें कि दसवीं में यश प्रताप ने पूरे प्रदेश के अंदर टॉप किया है दूसरी और 12 वीं में महक जयसवाल ने टॉप किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article