UP Board 10th Result 2025 Topper: कौन हैं यश प्रताप सिंह? 97.83 प्रतिशत अंक के साथ किया हाई स्कूल में किया टॉप

UP Board 10th Result 2025 Topper: साल 2025 के 10वीं यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी हो गए हैं। इस साल यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है।

UP Board 10th Result 2025 Topper Yash Pratap Singh
हाइलाइट्स 
  • 10वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा है।
  • हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह ने टॉप किया।
  • यश प्रताप ने 97.83 प्रतिशत अंक के साथ टॉपकिया। 

UP Board 10th Result 2025 Topper: 15 साल के यश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं में टॉप किया है। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यश स्व. श्रीमति रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के स्टूडेंट हैं। 

आर्मीमैन के बेटे हैं यश

यश एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता, सुबेदार ओम प्रकाश सिंह, भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। यश अपनी सफलता का श्रेय लगातार मेहनत और लगन को देते हैं।

90.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट जारी किया। इस साल प्रदेश में कक्षा 10वीं के 90.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिन स्टूडेंट्स अभी तक रिजल्ट चैक नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर नतीजे देख सकते हैं। 

लड़कियों ने मारी बाजी 

साल 2025 की यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 11,49,984 लड़कों और 11,44,138 लड़कियां शामिल हुई थीं। इसमें 93.87 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों का पासिंग परसेंटेज 86.66 प्रतिशत रहा।

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित, इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप

UP Board 12th Result 2025

UP Board 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (यूपी बोर्ड) ने 10 वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार 12वीं कक्षा 2025 के रिजल्ट में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article