Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live: सामने आई राम दरबार की पहली झलक, मंत्रों की ध्वनि से गूंजा राम मंदिर

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live: आय रामजन्म भूमि अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live: यूपी के अयोध्या राम मंदिर में प्रथम तल पर रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही सात मंदिरों में देव विग्रहों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई है। गंगा दशहरा पर गुरुवार को भगवान राघवेंद्र की स्थापना के शुभ अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11:30 बजे से मध्यान्ह 12 बजे के मध्य सभी देव विग्रहों में प्राणों का आधान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अलग-अलग संतों ने भगवान का नेत्रोन्मीलन कराकर उनके प्राकट्य की पहली आरती की। इसके साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई।

12:05 PM 

करें राम दरबार के दर्शन

[caption id="attachment_832426" align="alignnone" width="1008"]Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live भगवान राम की पहली झलक देखें।[/caption]

वास्तुकला के नजरिए से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पारंपरिक नागर शैली में निर्मित किया गया है। इसकी दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं की सुंदर और बारीक नक्काशी की गई है। राम दरबार की ऊंचाई करीब 4.5 फीट है।

12:03 PM

विराजे सीताराम

[caption id="attachment_832429" align="alignnone" width="1011"]Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में विराजे सीताराम[/caption]

भगवान राम और माता सीता की मूर्ति को लगभग दो फीट ऊंचे सफेद संगमरमर के सिंहासन पर विराजमान किया गया है। यह राम दरबार मंदिर के पहले तल पर स्थापित किया गया है। इनके साथ भगवान हनुमान और लक्ष्मण की मूर्तियां भी बैठी हुई मुद्रा में स्थापित हैं। ये सभी मूर्तियां और सिंहासन राजस्थान के जयपुर में सफेद संगमरमर से निर्मित किए गए हैं।

12:00 PM 

संपन्न हुआ राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

[caption id="attachment_832430" align="alignnone" width="1018"]Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live आज अभिजीत मुहुर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई।[/caption]

यूपी के अयोध्या राम मंदिर में प्रथम तल पर रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही सात मंदिरों में देव विग्रहों की भी प्राण प्रतिष्ठा भी की गई है। गंगा दशहरा पर गुरुवार को भगवान राघवेंद्र की स्थापना के शुभ अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11:30 बजे से मध्यान्ह 12 बजे के मध्य सभी देव विग्रहों में प्राणों का आधान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अलग-अलग संतों ने भगवान का नेत्रोन्मीलन कराकर उनके प्राकट्य की पहली आरती की। इसके साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई।

राम मंदिर के दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव का मुख्य पर्व गुरुवार को मनाया गया। इसके लिए पूरे परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया। मुख्यमंत्री योगी राम दरबार में पूजन के बाद सभी सातों मंदिरों में भी जाकर पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री व संतों के साथ करीब एक हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया था।

11:20 AM 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राम दरबार की पूजा

[caption id="attachment_832529" align="alignnone" width="1005"]Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की पूजा की।[/caption]

https://twitter.com/ANI/status/1930504142364999722

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान राम की पूजा भी की।

11:05 AM

अयोध्या राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

[caption id="attachment_832537" align="alignnone" width="1007"]Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार के दर्शन किए।[/caption]

https://twitter.com/ANI/status/1930498411666579535

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम मंदिर पहुंच गए हैं। राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम के दर्शन कए इसके बाद वे पूजन में शामिल हो गए हैं।

10:45 AM 

सीएम योगी ने की हनुमान गढ़ी की परिक्रमा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए और उन्हें भोग अर्पित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में परिक्रमा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

10:43 AM 

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। वे राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए राम मंदिर की ओर रवाना हो गए हैं। धार्मिक अनुष्ठान के पूर्ण होने के बाद, मुख्यमंत्री आरती में शामिल होकर भगवान श्रीराम की आराधना करेंगे।

10:40 AM 

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा- सीएम योगी

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1930419494750400617

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा- प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचन्द्र की जय!

10:32 AM 

गुजरात के कारोबारी ने दान किए हीरे, सोने-चांदी के आभूषण

[caption id="attachment_832374" align="alignnone" width="1014"]Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रूबी से बने 11 मुकुट दान किए गए हैं।[/caption]

[caption id="attachment_832375" align="alignnone" width="1014"]publive-image सोने-चांदी, हीरे से बने गले का हार, कुंडल, माथे का तिलक, जैसे कई आभूषण पहनेंगे भगवान राम।[/caption]

राम दरबार के लिए सूरत के एक कारोबारी ने आभूषण दान किए हैं। कारोबारी मुकेश पटेल ने हीरे जड़े सोने-चांदी के आभूषण दान किए हैं। इन आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रूबी से बने 11 मुकुट हैं। इसके अलावा, आभुषणों में गले का हार, कुंडल, माथे का तिलक, और धनुष-बाण भी दान किए गए हैं।

10:00 AM 

शेषावतार मंदिर में लक्षमणजी की प्राण प्रतिष्ठा

राम दरबार और परकोटे के बीच बने 6 मंदिरों के साथ शेषावतार मंदिर में लक्षमणजी की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। भले ही शेषावतार मंदिर का निर्माण कार्य अभी भी जारी है, लेकिन गृभग्रह का निर्माण पूरा हो गया है। इसके चलते ट्रस्ट की ओर से लक्षमण जी की वनवासी मुंद्रा में प्रतिमा स्थापित की गई है।

अनुष्ठान की शुरुआत

[caption id="attachment_832362" align="alignnone" width="1015"]Ayodhya Pran Pratishtha Live अयोध्या राम मंदिर परिसर को धार्मिक ऊर्जा और भव्यता से सुसज्जित किया गया है, जिससे वातावरण पूरी तरह वैदिक वातावरण में रंगा नजर आ रहा है।[/caption]

प्रातः 6:30 बजे सभी आचार्यों ने यज्ञ मंडप में प्रवेश कर विधिवत अनुष्ठान की शुरुआत की। बीते दिन शैय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आज सुबह 6:45 बजे आठों मूर्तियों को चेतन अवस्था में लाया गया। इसके बाद उन्हें पवित्र जल से स्नान कराया गया और वैदिक मंत्रों का जाप प्रारंभ हुआ।

इन मंदिरों की भी होगी प्राण प्रतिष्ठा

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live

  • ईशान कोण शिवलिंग
  • अग्निकोण श्रीगणेश
  • दक्षिण मध्य महाबली हनुमान
  • नैऋत्य कोण सूर्य देव
  • वायव्य कोण मां भगवती
  • उत्तर मध्य मां अन्नपूर्णा
  • मुख्य मंदिर प्रथम तल श्रीराम दरबार
  • दक्षिण पश्चिम परकोटा शेषावतार

11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:00 बजे श्री रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और फिर राम मंदिर पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल लेंगे।

17 मिनट में होगी प्राण प्रतिष्ठा

इस धार्मिक आयोजन की मुख्य विधि अभिजीत मुहूर्त (11:45 बजे से 12:45 बजे तक) के विशेष 17 मिनट की अवधि में पूरी की जाएगी। सुबह 11:25 से 11:45 बजे के बीच रामदरबार सहित परकोटे में बने सात अन्य मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा की विधियां पूर्ण की जाएंगी।

प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद दोपहर 12:00 बजे महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:30 से 1:00 बजे तक प्रसाद ग्रहण करेंगे।

महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में आयोजित कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे, जिनमें नगर निगम द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उनके संबोधन की संभावना है।

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, सदियों तक चमकेंगी इस पत्थर से बनी मूर्तियां

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: प्रसिद्ध मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय ने राम दरबार की मूर्तियों के निर्माण में उपयोग किए गए पत्थरों की गुणवत्ता और चयन प्रक्रिया के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article