Unnao BEO Death: उन्नाव के खंड शिक्षा अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत, बाथरूम में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

Unnao BEO Death: उन्नाव में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बाथरूम में शव मिलने के बाद हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

Unnao BEO Vinod Kumar death hindi news

हाइलाइट्स

  • उन्नाव में BEO की मौत
  • बाथरूम में मिला शव
  • हार्ट अटैक की आशंका

Unnao BEO Death: उन्नाव में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विनोद कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सिविल लाइंस के उनके किराए के मकान में शव बाथरूम में मिला। BEO को सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी पर जाना था। ड्राइवर के घर पहुंचने पर मृत्यु की बात पता चली।

बाथरूम में मिला विनोद कुमार का शव

BEO का ड्राइवर उन्हें लेने सुबह घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ने पर विनोद कुमार का शव बाथरूम में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका

BEO विनोद कुमार इटावा के रहने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि उनकी जान हार्ट अटैक आने से गई है। असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना की जानकारी परिजन को दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: क्या है ये दावाह? पाकिस्तान में बैठे आका का 2050 तक पूरे भारत में इस्लाम फैलाने का था इरादा

कुछ समय से बीमार थे BEO

BEO विनोद कुमार के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन उन्होंने किसी गंभीर बीमारी का जिक्र नहीं किया था। इस घटना से शिक्षा विभाग के अधिकारियों में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने बताया कि विनोद कुमार कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी थे।

उत्तर प्रदेश पुलिस में 22 नए IPS अफसरों को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग

Lucknow IPS Posting News 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा ट्रेनिंग पूरी कर चुके 22 नए आईपीएस अफसरों को पहली पोस्टिंग दे दी गई है। इनमें 2022 और 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों और कमिश्नरेट में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पदों पर तैनाती दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article