Unlock-4 Guidelines: देशभर में 7 सितंबर से चलेगी मेट्रो ट्रेन, धार्मिक आयोजन में ​शामिल हो सकेंगे 100 लोग

Unlock-4 Guidelines: देशभर में 7 सितंबर से चलेगी मेट्रो ट्रेन, धार्मिक आयोजन में ​शामिल हो सकेंगे 100 लोग

नई दिल्ली। भले ही देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है उसके बाद भी सरकार लोगों को धीरे धीरे सभी क्षेत्रों में छूट देना जारी रखी है। केंद्र सरकार ने आज अनलॉक-4 की नई गाइडलाइंस जारी कर दी है, जिसमेें कई फैसले लिए गए है। अनलॉक-4 की इस गाइडलाइंस में 7 सितंबर से मेट्रो ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है और 21 सितंबर के बाद राजनीति रैलियां को भी अनुमति दी जाने की बात कही गई है। इतना ही नहीं अभी भी स्कूल कॉलेज और सिनेमा हॉल को बंद रखने का फैसला किया गया है। गृहमंत्रालय ने इस गाइडलाइंस को जारी किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1299718644901978113

100 लोग मौजूद रह सकेंगे
सरकार ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने को मंजूरी दे दी है। वहीं, 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है। जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे. सिनेमा हॉल, स्विमिंग पुल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (कुछ विशेष मामलों को छोड़कर) अभी भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article