/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/dulha-.jpg)
नई दिल्ली। शादियों में, हम अक्सर दुल्हन को मंगलसूत्र पहने हुए देखते हैं। लेकिन मुंबई में एक शादी ऐसी हुई, जहां दुल्हा-दुल्हन दोनों ने एक दुसरे को मंगलसुत्र पहनाया। शार्दुल कदम (Shardul Kadam) ने जैसे ही परिवार वालों को यह बताया कि वो शादी वाले दिन मंगलसूत्र पहनेंगे तो सभी हैरान हो गए। हालांकि बाद में सभी ने उनका सपोर्ट किया। ऐसा करने के पीछे शार्दुल क्या कहते हैं ये हमें जरूर जानना चाहिए।
दोनों पति-पत्नी हार्डकोर फेमनिस्ट हैं
'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए शार्दुल कदम ने बताया कि वे और उनकी पत्नी तनुजा कॉलेज में मिले थे। मगर उनकी प्रेम कहानी ग्रेजुएट होने के चार साल बाद शुरू हुई। दोनों हार्डकोर फेमनिस्ट थे। शादी से पहले शार्दुल ने तनुजा से पूछा कि ऐसा क्यों होता है कि केवल एक लड़की ही मंगलसूत्र पहनती है? तनुजा के पास इसका जवाब नहीं था। ऐसे में दोनों ने तय किया कि वे शादी में एक-दूसरे को मंगलसूत्र पहनाएंगे।
शादी का खर्च भी आधा-आधा उठाया
इतना ही नहीं, शार्दुल ने तनुजा के परिवार वालों से मुलाकात कर शादी में होने वाले खर्चे को भी आधा-आधा बांटने का फैसला किया। इस शादी से कई मेहमान नाराज थे। लेकिन दोनों ने किसी की एक न सुनी और शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दंपति ने सोशल मीडिया पर मंगलसूत्र रस्म की फोटो शेयर की जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कई लोगों ने फैसले का स्वागत किया
लेकिन कई लोगों ने उनके इस फैसले का स्वागत भी किया और कहा कि ये शार्दुल का सकारात्मक नजरिया है जिसे हम सभी को फॉलो करना चाहिए। आप उनके इस फैसले पर क्या सोचते हैं हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।
Image source- shardulkadam
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us