Unique Wedding In Saharanpur: यूपी में हो रहा है गजब का खेला, दूल्हा बन गया पंडित, पढ़ा खुद की शादी का मंत्र

Unique Wedding In Saharanpur Update News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ऐसी अनोखी शादी देखने को मिली है।

Unique Wedding In Saharanpur: यूपी में हो रहा है गजब का खेला, दूल्हा बन गया पंडित, पढ़ा खुद की शादी का मंत्र

Unique Wedding In Saharanpur Update News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ऐसी अनोखी शादी देखने को मिली है। जिसमें दूल्हा ही शादी का मंत्र पढ़ रहा था। उसने खुद ही शादी के पूरे मंत्र और संस्कार पूरे किए। इस शादी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो को देखने वाले लोग हैरान है।

जानकारी के मुताबिक, दुल्हे का नाम विवेक कुमार बताया जा रहा है। विवेक जब शादी के मंडप में बैठा तो उसने पंडित जी से मंत्रोच्चारण कराने से मना कर दिया और खुद ही दुल्हन के साथ सात फेरे लिए।
गौरतलब है कि विवेक कुमार रामपुर मनिहारान के मुहल्ला कायस्थान के निवासी हैं। उनकी बारात 19 जनवरी को उत्तरखंड के जिला हरिद्वार में गांव कुंजा बहादुरपुर में अनिल कुमार के घर गई थी। बारात दरवाजे पर गई और फिर वरमाला पहनाने का कार्यक्रम हुआ।

publive-image

यह  भी पढ़ें:Mahakumbh 2025: वरदान है महाकुंभ, यह एकता को देता है बढ़ावा, प्रयागराज में बोले सीएम योगी

पंडित को कर दिया मंत्र पढ़ने से मना
वरमाला के बाद समय मंत्र पढ़ने का आया, पंडित जी फेरे कराने के बाद फेरे कराने की तैयारी में थे, तभी विवेक कुमार उठे और पंडित को मंत्र पढ़ने से मना कर दिया और कहा कि मैं खुद अपनी शादी का मंत्र पढ़ूंगा, यह सुनकर वहां खड़े लोग दंग रह गए दूल्हा विवेक ने खुद मंत्रोच्चारण के साथ दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। बताया ये जा रहा है कि विवेक पहले समाचार पत्र वितरक था। अब गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा है।

यह भी पढ़ें:UP Politics: यूपी में नहीं हो पाएगा BJP अध्यक्ष का चुनाव, इस कारण लगा चुनाव प्रक्रिया पर विराम

विवेक ने ऐसा क्यों किया

गौरतलब है कि विवेक कुमार को बचपन से ही अपनी संस्कृति में गहरा लगाव रहा, विवेक को संस्कृत पढ़ने और मंत्रो का जाप करने में खासा रूचि रही है। उसने कई तरह के वैदिक मंत्रों की सीखा है। इसलिए उसने अपनी शादी में खुद वैदिक को मंत्रों को पढ़ने को सोचा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article