MP के इस जिले में हुई अनूठी शादी,बेड को बनाया मंडप, स्ट्रेचर पर लेटी दुल्हन से रचाई शादी

MP Unique Marriage . मध्यप्रदेश के खंडवा से एक अनोखी शादी की तस्वीर आई है। कहा जाता है कि जोड़िया ऊपर वाला बनाता है। इंसान के जीवन में मुश्किलें तो आती ही रहती है ,लेकिन उनसे कैसा निपटा जाए यही इंसान को अलग बनाता है। ऐसी ही एक घटना से खंडवा से आई है। शादी से तीन दिन पहले एक दुल्हन का दुर्घटना में पैर और एक हाथ टूट गया जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दूल्हे ने अस्पताल में ही दुल्हन से शादी कर ली। अब इस अनोखी शादी कि चर्चा जोर से हो रही है।