Punjab News: बाढ़ प्रभावित पंजाब में अनोखी पहल, अन्य किसान बाढ़ प्रभावित किसानों को दे रहे हैं निशुल्क बीज

चंडीगढ़। बारिश और बाढ़ के कारण फसलें खराब होने के बीच प्रभावित किसान अपने साथी किसानों की मदद कर रहे हैं ।

Punjab News: बाढ़ प्रभावित पंजाब में अनोखी पहल, अन्य किसान बाढ़ प्रभावित किसानों को दे रहे हैं निशुल्क बीज

चंडीगढ़। बारिश और बाढ़ के कारण फसलें खराब होने के बीच प्रभावित किसान अपने साथी किसानों की मदद कर रहे हैं और उन्हें अपने खेतों में बोने के लिए बीज निशुल्क मुहैया करा रहे हैं।

जालंधर जिले के शाहकोट इलाके के किसान बलदेव सिंह की धान की फसल बाढ़ के कारण तबाह हो गई है, वह कम अवधि वाले ‘पीआर 126’ किस्म के बीज बाढ़ प्रभावित किसानों को निशुल्क दे रहे हैं। सिंह ने  बताया,‘‘ मेरे पास पीआर 126 किस्म वाले धान के 70-80 क्विंटल बीज हैं, जो मैं बाढ़ प्रभावित किसानों को निशुल्क मुहैया करा रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं किसानों की तकलीफें समझता हूं और दोबारा बुवाई के लिए बीज खरीदना काफी मुश्किल है।’’ सिंह को बीजों के लिए फजल्किा तथा होशियारपुर से कई लोगों के लगातार फोन आ रहे हैं। बलदेव सिंह की 50-60 एकड़ में बोई गई धान की फसल पिछले सप्ताह पूरी तरह से तबाह हो गई थी। जालंधर का शाहकोट क्षेत्र राज्य में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था। सिंह की तरह और भी लोग अन्य किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं।

मुक्तसर जिले के किसान कुलवीर सिंह को बाढ़ से किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है ,उन्होंने भी पीबी 1629 बासमती किस्म के चार क्विंटल बीज किसानों को निशुल्क दिए हैं। भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा कि पंजाब में किसान संगठन 100 एकड़ भूमि पर धान की नर्सरी स्थापित कर रहे हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हरे चारे के खराब होने के कारण मवेशियों के लिए चारा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: जयपुर में स्थापित होगा ‘इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज’, इतने करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

Weekly Horoscope 17-23 July 2023: इन पांच राशि के जातकों को 20, 21 और 22 जुलाई होगी खास, क्या कहती है आपकी राशि

Parineeti-Raghav Wedding: इस दिन होगी परिणीति-राघव की शादी, फूड टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे माता-पिता

Surrogacy Mother: इंडोनेशिया में किराए की कोख से बच्चा पैदा करना आसान नहीं, जानें विस्तार से

Make My Trip Foundation: मेकमाइट्रिप फाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड और हिमाचल को दी 5 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, पढ़ें विस्तार से

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article