Advertisment

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में घायल, पत्नी और सहायक की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पणजी, 11 जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सोमवार को कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और एक सहायक की मौत हो गई।

Advertisment

नाइक के साथ उनकी पत्नी विजया और सहायक यात्रा कर रहे थे। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि नाइक को इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मंत्री को उचित इलाज मुहैया कराने के संबंध में बातचीत की।

Advertisment

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सावंत से 68 वर्षीय नाइक के इलाज के बारे में बात की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंत्री की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और मंत्री के जल्द ठीक होने की कामना की है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें