केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सारिका घारू का सम्मान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सारिका घारू का सम्मान Union Minister Nitin Gadkari honored Sarika Gharu vkj

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सारिका घारू का सम्मान

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने नागपुर निवास पर मध्यप्रदेश की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू का सम्मान किया। एसोसियेशन फॉर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एजूकेशन नागपुर द्वारा सारिका घारू को इस सम्मान के लिये चुना गया। इस अवसर पर विगत 35 वर्षाे से देश में लाखों बच्चों को विज्ञान से जोड़ने वाले सुरेश अग्रवाल उपस्थित थे।

publive-image

एआरटीबीएसई के सचिव सुरेश अग्रवाल ने कहा कि सारिका को यह सम्मान बच्चों तथा आमलोगों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लोकप्रियकरण में उत्कृष्ट प्रयास के लिये तथा विज्ञान के प्रति अभिरूचि बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिये दिया गया है। सम्मान कायर्क्रम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने के साथ सारिका को ट्राफी, प्रमाणपत्र के अतिरिक्त स्मृति चिन्ह के रूप में वस्त्र भी भेंट किये।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article