केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने संभाली कमान, रैलियों को लेकर अदालत और चुनाव आयोग ने दिखाई सख्ती

ग्वालियर। उपचुनाव के दंगल में केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उतर चुके है। आज केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर- चंबल में चुनाव अभियान की कमान संभाले हुए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्वालियर पूर्व विधानसभा पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद तोमर ग्वालियर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के समर्थन में सभाएं ली। दोनों ही जगहों पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा।
बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनारद में @BJP4MP प्रत्याशी श्री राजवर्धन सिंह जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया…#BJP4MP pic.twitter.com/f0FepCGspO
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) October 21, 2020
विशाल जनसभा को सम्बोधित किया
केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनारद में प्रत्याशी राजवर्धन सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया साथ ही सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के बसई में प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।#MSPhaiAurRahega #Aatmanirbharkrishi pic.twitter.com/ZPGzJj7xzS
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) October 20, 2020
अदालत और चुनाव आयोग ने दिखाई सख्ती
चुनावी रैलियों में मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों की अनदेखी और भीड़ पर अदालत और चुनाव आयोग, दोनों ने सख्ती दिखाई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कमलनाथ और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा- संविधान ने उम्मीदवार और मतदाता दोनों को अधिकार दिए हैं। उम्मीदवार को चुनाव प्रचार का अधिकार है, तो लोगों को जीने और स्वस्थ रहने का हक है। उम्मीदवार के अधिकार से बड़ा लोगों के स्वस्थ रहने का अधिकार है।