Mansukh Mandaviya: पूर्व PM पर मांडविया ने कसा तंज, बोले उन्होंने सिर्फ नारा दिया; PM मोदी 2047 तक बनाएंगे विकसित भारत

Mansukh Mandaviya Discussion Budget: केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने राजपुर में बजट के फायदों को लेकर मीडिया से बात की।

Mansukh Mandaviya: पूर्व PM पर मांडविया ने कसा तंज, बोले उन्होंने सिर्फ नारा दिया; PM मोदी 2047 तक बनाएंगे विकसित भारत

हाइलाइट्स

  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने पूर्व पीएम राजीव गांधी पर कसा तंज
  • PM मोदी 2047 तक बनाएंगे विकसित भारत
  • पूर्व पीएम राजीव गांधी से सिर्फ नारा दिया

Mansukh Mandaviya In Chhattisgarh Discussion On Budget: केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रायपुर में बजट पर भारतीय जनता पार्टी के संवाद कार्यक्रम में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। वहीं, उन्होंने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 21वीं सदी के भारत वाले नारे को लेकर भी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि जो उन्होंने नारा दिया था वह सिर्फ एक नारा बनकर ही रह गया। इस नारे और कार्य का पीछे रहने की वजह थी कि उनके पास प्लानिंग की कमी थी। यह बयान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तुलना करते हुए दिया था।

पीएम मोदी टोकन में नहीं बल्कि टोटल में सोचते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि नरेंद्र मोदी कभी टोकन में सोचा नहीं करते हैं बल्कि वह टोटल में सोचते हैं। पीएम मोदी ने देश को अमृतकाल का विजन दिया है। ये सोच है कि भारत अब आजादी का शताब्दी वर्ष बना रहा हो यानी देश की आजादी के 100 साल पूरे तब देश डेवलप्ड कंट्री बने।

केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजन दिया और पाथ भी तय किया। जब हम सिर्फ विजन देते हैं और पाथ तय नहीं करते हैं तो क्या स्थिति होती है मैं आपको इसका एक उदाहरण देता हूं, जब देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे, तो उस समय उन्होंने 21वीं सदी के भारत का सपना दिया था। मगर 21वीं सदी में भारत को ले जाने के लिए वह पाथ को तय नहीं कर पाए थे। तो वह नारा सिर्फ एक नारा बनकर ही रह गया।

2047 तक भारत को बनाएंगे विकसित देश

मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें कहा है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे। उनके साथ पीएम मोदी ने ये भी हमें बताया कि 2047 तक भारत विकसित देश कैसे होगा। हमें देश में चार वर्गों के लिए कार्य करने की आवश्यकता है और हम करेंगे तब जाकर भारत को विकसित देश बनेगा। ये चार वर्ग गरीब, अन्नदाता, महिला और युवा हैं।

छत्तीसगढ़ के साथ नहीं होगा किसी तरह का भेदभाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछे जाने पर कि इस बार बजट में छत्तीसगढ़ को लेकर कोई विशेष प्रावधान नहीं दिखाई दे रहा है, तो इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा, हम छत्तीसगढ़ के साथ हैं।

प्रदेश का विकास के लिए केंद्र से पूरा सहयोग मिलेगा। राज्य की तरफ से जब जब जैसी मांगे सामने आएंगी हमारा विभाग भी उन सभी मांगों को पूरा करने में सकारात्मक प्रयास करेगा।

पीएम मोदी ने बजट में किसान और खेती पर किया खास फोकस

मांडविया ने किसान और खेती को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में किसान और खेती को फोकस किया है। पीएम मोदी ने इस बार के बजट में कुल 9 प्राथमिकताएं तय की हैं। किसानों के विकास से ही भारत की इकोनॉमी को रफ्तार दी जा सकती है, जिसके लिए 1 लाख 52 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें- CG Naxal News: 13 लाख की इनामी नक्सली महिला ने किया सरेंडर, 2016 से थी एक्टिव; पुनर्वास योजना के तहत दिए इतने रुपए

ये भी पढ़ें- CG News: BJP नेता के फार्म हाउस में हत्या का मामला सुलझा, मृतक बार-बार कर रहा था आरोपी की पत्नी को परेशान; फिर हुआ ये

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article