Modi Cabinet: मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक आज, कैबिनट में होगा बदलाव

आज मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे इसमें केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में होने वाले परिर्वतन को लेकर भी चर्चा होगी

Modi Cabinet: मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक आज, कैबिनट में होगा बदलाव

Modi Cabinet नई दिल्ली।  आज मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे इसमें केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में होने वाले परिर्वतन को लेकर भी चर्चा होगी। दरअसल, अगले साल आम चुनाव होने वाले है। इसको देखते हुए मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रही है।

नए मंत्रिमंडल में पुराने मंत्रियो हटाकर पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती वहीं है। वहीं संभावना यह भी जताई जा रही है कि महाराष्ट्र से कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता हैं।

देवेंद्र फडणवीस को मिल सकती है जगह

महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन की सरकार है देवेंद्र फडणवीस फिलहाल उपमुख्यमंत्री के पद पर है। यह कयास लगाए जा रहे है कि फडणवीस को दिल्ली बुलाया जा सकता है। दिल्ली में उन्हें मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

शिंदे  गुट की शिवसेना से इन्हें मिलेगा मौका

महाराष्ट्र में शिंदे गुट वाली शिवसेना से भी नेताओं को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके पहले भी शिवसेना को मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी। लेकिन इस शिंदे गुट की शिवसेना को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। शिदें गुट से दो नामों की चर्चा है जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इनमें प्रताप राव जाधव और भावना गवली को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

अकाली दल को मिलेगी जगह

भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी में शुमार शिरोमणि अकाली दल को भी मोदी कैबिनेट शामिल किया जा सकता है। पंजाब इस पार्टी बड़ा जनाधार है। किसान आंदोलन के चलते अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था।

हाल में हुए जालंधर लोकसभा के उप चुनाव में भी अकाली दल ने अलग से चुनाव लड़ा था जिससे दोनो ही पार्टियों को हार मिली थी। अब एक बार से  अकाली दल को भाजपा अपने साथ लाना चाहती है। ऐसे में संभावना जताई जा  रही है कि इस बार मोदी कैबिनेट में हरसिमरत कौर को जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article