दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के खातों में पहुंचेगी बोनस की रकम, कैबिनेट ने दी मंजूरी - Union cabinet approves bonus to 30 lakh central government employees

दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के खातों में पहुंचेगी बोनस की रकम, कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी कर्माचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट का एलान किया। कैबिनेट ने 31 लाख सरकारी कर्मचारियों को 3737 करेड़ रुपये का दिवाली बोनस देने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी ( Productivity ) से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड ( Non productivity ) लिंक्ड बोनस को मंजूरी दे दी है। दशहरे से पहले बोनस की पूरी रकम एक किश्त में दे दी जाएगी।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दी। आगे उन्होंने ये भी बताया की बोनस की एकमुश्त राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के माध्यम से कर्मचारियों के खातों में भेजी जाएगी। बोनस पर 3,737 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

त्योहारों के सीजन में पैसा जाने से बाजार में बढ़ेगी मांग

सरकार का मानना है कि त्योहारी सीजन में मिडिल क्लास के हाथ में पैसा जाने से बाजार में मांग बढ़ेगी और इकोनॉमी को भी फायदा होगा। वहीं बोनस का फायदा रेलवे, पोस्ट ऑफिस, EPFO और ESIC के 17 लाख कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। बाकी 13 लाख कर्मचारियों को नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password