Underwater Hotel In Maldives: मालदीव में समुद्रतल के निचे बना है 'द मुराका' होटल, जानिए एक रात के कितने लगेंगे पैसे

मालदीव में समुद्रतल के निचे बना है, दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल 'द मुराका' होटल। यह अंडरवॉटर होटल समुद्र से 16 फीट नीचे बनाया गया है।

Underwater Hotel In Maldives: मालदीव में समुद्रतल के निचे बना है 'द मुराका' होटल, जानिए एक रात के कितने लगेंगे पैसे

Underwater Hotel In Maldives: क्या आपने भी कभी ऐसे होटल में स्टे करने का सपना देखा है, जो समुद्र तल कई फीट नीचे स्थित हो और जहां के बेडरूम से समुद्री जीवन का असली नजारा दिखने को मिले?

अब आप कहेंगें कि ऐसा सिर्फ सपने में ही हो सकता है असल ज़िंदगी में ये मुमकिन नहीं है। क्यूंकि समुद्र ताल के निचे होटल होना असंभव है। लेकिन अगर आपको समुद्र ताल के निचे रहने का मौका दिया जाए तो क्या आप जाएंगे।

जरा सोचिए समुद्र के नीचे बने होटल के बेडरूम से आपको मछलियां तैरती हुईं दिखाई देंगी। आप सोते, उठते, बैठते हर वक्त मछलियों की एक्टिविटीज को ध्यान से देख पाएंगे। यहां तक कि आपको कोई डिस्टर्ब करने वाला नहीं होगा।

अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ एक कल्पना में ही हो सकता है तो ऐसा नहीं है। एक ऐसा एक होटल मालदीव में स्थित है। आइए जानते हैं इस होटल की खासियत-

महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन ने किया वीडियो शेयर

जानकर हैरानी होगी महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 16 फीट नीचे बने इस अंडरवॉटर होटल के खूबसूरत बेडरूम को देखा जा सकता है।

जिसमें आपको टेबल, कुर्सी, बेड, लाइट्स, चार्जिंग प्वाइंट सहित जरूरत की सारी चीजें इस बेडरूम में उपलब्ध है। बेडरूम की दीवारें ट्रांसपेरेंट शीशे की हैं। आपको यहां बोरियत महसूस नहीं होगी, क्योंकि आप समुद्र में तैरने वाली मछलियों को करीब से देख सकेंगे।

दुनिया पहला अंडरवॉटर होटल बना

मालदीव में स्थित इस होटल का नाम 'द मुराका' है। जो दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल है।

'द मुराका' को 2018 के नवंबर महीने में खोला गया था। यह अंडरवॉटर होटल समुद्र से 16 फीट नीचे बनाया गया है। यहां पर एक रात रुकने की कीमत 50,000 डॉलर यानी लगभग 41 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें:

Business Tips: सफल बिज़नेस मैन बनना है तो इन 3 टिप्स को जरूर फॉलो करें

Veg Manchurian Recipe: वीकेंड में घर पर बनाएं वेज मंचूरियन, जानें बनाने का सबसे आसान तरीका

Chanakya Quote: संकट के समय काम आएंगी चाणक्य की ये 3 बातें, हमेशा रखें याद

Pachmarhi Tour: ऐतिहासिक और प्राकृतिक आकर्षण से मन मोह लेगा पचमढ़ी, जानिए यहां की ऐसी 5 जगहें

Optical Illusion Test: आपको इस तस्वीर में पहले क्या दिखा फूल या चेहरा? आपका जवाब बता सकता है आपकी पर्सनालिटी

Underwater Hotel In Maldives, Maldives, Underwater Hotel, Hotel

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article