MP News : पूर्व सीएम उमा भारती ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

MP News : पूर्व सीएम उमा भारती ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान uma bharti announces to contest elections in 2024 vkj

MP News : पूर्व सीएम उमा भारती ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

MP News : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 2024 का अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि उमा भारती ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन उमा के ऐलान के बाद से माना जा रहा है कि उमा भारती भोपाल, खजुराहो और झांसी से चुनावी मैदान में उतर सकती है। बता दें कि उमा भारती ने साल 2019 के चुनावों में चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी, उन्होंने चुनाव से दूरियां बना ली थी। लेकिन अब उमा भारती ने एक बार फिर चुनावी मैदान में हुंकार भरने का ऐलान कर दिया है।

हनुमान मंदिर से किया ऐलान

उमा भारती के ऐलान से राजधानी भोपाल और खजुराहों लोकसभा सीट के सांसदों को संकट पैदा हो सकता है। क्योंकि उमा भारती भोपाल से सांसद रह चुकी है। वही खजुराहों उमा भारती का सबसे पसंदीदा क्षेत्र है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने भोपाल लोकसभा से साध्वी प्रज्ञा सिंह को कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतारा था। उमा भारती ने आज केन-बेतवा लिंक परियोजना की मन्नत पूरी होने पर एक हनुमान मंदिर से खुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

खजुराहों उमा की पहली पसंद!

खजुराहो लोकसभा सीट उमा भारती की पहली पसंद मानी जाती है। क्येांकि उमा भारती खजुराहो सीट से चार बार सांसद रह चुकी है। अभी फिलहाल इस सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सांसद है।

भोपाल से सांसद रह चुकी है उमा

खजुराहो सीट के बाद उमा की दूसरी पसंदीदा सीट भोपाल मानी जाती है। क्योंकि उमा के लिए भोपाल सीट भाग्यशाली रही है। उमा भारती ने साल 1999 में भोपाल सीट से चुनाव लड़ा था और अटल सरकार में मंत्री बनी थी। ऐसे में अगर उमा भारती भोपाल सीट से अपनी दावेदारी करती है तो प्रज्ञा ठाकुर को किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ना पड़ सकता है। वही झांसी सीट भी उमा भारती की पसंदीदा सीट है। झांसी से साल 2014 में उमा लोकसभा पहुंची थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article