Russia Ukraine War: यूक्रेन ने मांगी भारत से मदद, भारत के रूख पर ये बोले राजदूत

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने मांगी भारत से मदद, भारत के रूख पर ये बोले राजदूत ukraine-seeks-help-from-india-ambassador-said-this-on-indias-stand

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने मांगी भारत से मदद, भारत के रूख पर ये बोले राजदूत

नई दिल्ली। भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने कहा, हम भारत से और अधिक समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। हम भारत की स्थिति से बेहद असंतुष्ट हैं। हम भारत की मजबूत आवाज की याचना कर रहे हैं। यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने बताया कि किस तरह आज सुबह रूसी सेना ने हमला शुरू कर दिया। किस तरह शहरों के सटे इलाकों को निशाना बनाया गया। बकौल इगोर पोलिखा, हम सैन्य मदद की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन दुनिया के बड़े देश मिलकर रूस को रोक तो सकते हैं।

इगोर ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ यूद्ध की घोषणा कर दी है। यह ज़बरदस्त आक्रामकता का मामला है, जो सुबह 5 बजे शुरू हुआ। यूक्रेन अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा और इस युद्ध को जीतेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article