Ujjain News: मोहर्रम पर ताजिए उठने के समय लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे,15 लोगों पर दर्ज हुआ राजद्रोह का मामला -

Ujjain News: मोहर्रम पर ताजिए उठने के समय लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे,15 लोगों पर दर्ज हुआ राजद्रोह का मामला

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक मोहल्ले में कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद सहित राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, राष्ट्रविरोधी नारे लगने की घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में शुक्रवार को मीडिया से कह। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि उज्जैन में जो घटना हुई है,उस पर हमने सख्त रुख अपनाया है। लोग गिरफ्तार किये गये। तालिबानी मानसिकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा भारत का हर नागरिक देशभक्त है, अपवाद छोड़ दें तो। लेकिन जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करेगा या राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने का प्रयास करेगा, उसको कुचल दिया जाएगा।

15 लोगों पर मामला दर्ज
इस पूरे मामले में कल देर रात से अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि भादंवि की विभिन्न धाराओं में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक मुहर्रम के मौके पर गुरुवार की रात गीता कॉलोनी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में करीब 10 लोगों ने कथित रूप से तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस दल ने इस घटना पर कार्रवाई की। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। नारे लगाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (दंगे के लिए उकसाने हेतु) और 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password