UJJAIN NEWS: उज्जैन को CM शिवराज सिंह चौहान की बड़ी सौगात, लोगों की यह मांग की पूरी

उज्जैन। UJJAIN NEWS:  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की जनता के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है। फ्रीगंज ब्रिज...

UJJAIN NEWS: उज्जैन को CM शिवराज सिंह चौहान की बड़ी सौगात, लोगों की यह मांग की पूरी

उज्जैन। UJJAIN NEWS:  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की जनता के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है। फ्रीगंज ब्रिज की राशि मंजूर कर दी गई है। बता दें कि लंबे समय से विधायक मोहन यादव के सामने पुराने शहर को नए शहर से जोड़ने की मांग उठ रही थी। अब 18 महीने के अंदर ब्रिज का काम पूरा होगा। इसी को लेकर बंसल न्यूज ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव से खास बातचीत की...

92 करोड़ रुपए की लागत आएगी

अब राशि मंजूर हो जाने के 18 माह में नए शहर से पुराने शहर को जोड़ने वाला ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इस ब्रिज को बनाने के लिए 92 करोड़ रुपए की लागत आएगी। वित्तीय व्यय समिति ने इसके लिए राशि की मंजूरी दे दी है। बता दें कि चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में 17 ब्रिज मंजूर हुए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बंसल न्यूज़ से खास चर्चा की। उन्होंने नए ब्रिज का जो संकल्प लिया है, उसे 18 माह के अंतर्गत पूर्ण करने का विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले महाकाल नगरी उज्जैन को बड़ी सौगात मिली है।

80 साल पुराने ब्रिज के समानांतर बनेगा

फ्रीगंज में करीब 80 साल पुराने ब्रिज के समानांतर नया ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए करीब 92 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं, जो प्रदेश के लिए मंजूर सबसे ज्यादा राशि है। दूसरा सबसे बड़ा ब्रिज नीमच को मिला है। इंदौर में लसूडिया मोरी मार्ग पर 31.53 करोड़ का ब्रिज स्वीकृत किया गया है।

सरकार के इस कदम से उज्जैन में सिंहस्थ 2028 से पहले नया ब्रिज बनाया जा सकेगा। फ्रीगंज में पिछले सिंहस्थ से नया समानांतर ब्रिज बनाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति ने ब्रिज निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

यह भी पढ़ें- 

IND vs BAN: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा – कड़ी मेहनत करनी होगी, हम इसके लिए तैयार हैं

Kuno Cheetah Big News: केंद्रीय मंत्री ने कहा- कूनो में ही रहेंगे चीते, दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञ ने जताई यह संभावना

AAJ KA MUDDA: CM शिवराज सिंह चौहान और चुनाव संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर MP में साथ संभालेंगे चुनावी कमान

Gwalior News: रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर जाएंगी प्रियंका गांधी, क्या हैं इसके सियासी मायने

MP PTR में बाघिन पर आई बड़ी मुसीबत, परेशानी में पड़े उसके दोनों शावक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article