Ujjain Mahakal: सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्‌डुओं का लगाया भोग

Ujjain Mahakal: रक्षा बंधन के खास मौके पर उज्जैन में महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी गई। इसके बाद उनको सवा लाख लड्‌डुओं का भोग भी लगाया गया।

Ujjain Mahakal Temple: बीते 8 महीने में महाकाल बने अरबपति, तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ujjain Mahakal: आज भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षा बंधन है और इस खास मौके पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी गई। इसके बाद महाकाल को सवा लाख लड्‌डुओं का भोग भी लगाया गया।

सुबह 3 बजे खोले पट

महाकाल को राखी बांधने के लिए सुबह 3 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद जल अभिषेक कर महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया।

इसके बाद सुबह 4 बजे ही भगवान महाकाल को राखी अर्पित की गई। मान्यता है कि हिंदू रीति से मनाए जाने वाले सभी पर्व महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर में आज  30 अगस्त को देश में सबसे पहले  राखी का पर्व मनाने के साथ ही पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किए गए।

कोई भी पर्व या त्यौहार की शुरुआत सबसे पहले बाबा महाकाल के आंगन से की जाती है। सभी त्यौहार दुनिया में सबसे पहले महाकाल के दरबार में मनाए जाते हैं।

सवा लाख लड्डुओं का लगाया महाभोग

आज रक्षाबंधन के पर्व पर बाबा महाकाल के मंदिर में होने वाली भस्मा आरती में पुजारियों द्वारा महाकाल को राखी अर्पित की गई और मनमोहक श्रृंगार किया गया।

इसके बाद अब पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। हर वर्ष सबसे पहले महाकाल बाबा को रक्षाबंधन पर भस्मा आरती में राखी अर्पित कर पर्व की शुरुआत की जाती है।

इसके लिए पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा राखी बना कर तैयार की गई थी। जिसे आज बाबा को अर्पित किया गया। आज के दिन ही भगवान महाकाल को  सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी लगाया जाता है।

इसके लिए लड्डू लगभग 3 दिन में  बनकर तैयार किए गए थे। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, राखी पर प्रतिवर्ष राजाधिराज को सवा लाख लड्डूओ का भोग लगाया जाता है।

रात्रि 9:00 बजे के बाद मनाई जाएगी राखी

इसके बाद सभी लड्डूओ का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। आज से श्रावण माह का अंतिम दिन है।

इस बार भद्रा  का साया होने के कारण राखी का पर्व रात्रि 9:00 बजे के बाद मनाया जाएगा, परंतु बाबा महाकाल के दरबार में आज भस्मारती में  पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा को राखी अर्पित कर पर्व की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: 

Pitru Paksha 2023: कहीं आपको भी तो नहीं पितृदोष, इन संकेतों से चलता है पता

CG News: सीएम भूपेश युवाओं को देंगे बेरोजगारी भत्ता, 34 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर, पढ़ें पूरी खबर

Asia Cup 2023: ‘मुझे नहीं लगता कि…’ एशिया कप और विश्व कप में भारत पर उम्मीदों को लेकर गावस्कर का बड़ा स्टेटमेंट

Patna HC Recruitment 2023: पटना हाई कोर्ट में इस पद के लिए निकली भर, इस लिंक से करें आवेदन

MP Election 2023: BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में इन चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी, इस दिन हो सकती है जारी

ujjain, ujjain mahakal, ujjain mahakal rakhi, rakhi, raksha bandhan, raksha bandhan 2023, raksha bandhan timing

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article