Ujjain Mahakal Lok: "श्री महाकाल लोक" लोकार्पण से पहले संतों का सम्मान, भोपाल में कांग्रेस मना रही उत्सव

Ujjain Mahakal Lok:

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संतों का सम्मान कर उन्हें भोजन कराया। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह ने साधु संतों को भोजन परोसा। यहां हरसिद्धि मंदिर के पीछे झालरिया मठ में संत महात्माओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और संतों का सम्मान किया। संतों के भोजन के लिए विशेष प्रकार के पत्तों से बने पात्रों का उपयोग किया गया था। समारोह में श्री वाल्मीकि पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज, पीर महंत रामनाथजी महाराज सहित अन्य संत मौजूद थे।

जरूर पढ़ें-Mahakal Lok Ujjain : 40 देश देखेंगे “महाकाल लोक” का लोकार्पण

आज रोम-रोम पुलकित है

सीएम ने ट्वीट किया कि - बिनु सत्संग विवेक न होई। संतों के पास आकर विवेक, बुद्धि, सद्बुद्धि और सन्मार्ग पर चलने का रास्ता खुलता है। कार्यक्रम के पहले संतों की सेवा हो गई इससे बड़ा आनंद का विषय क्या हो सकता है। सीएम ने लिखा कि आज रोम-रोम पुलकित है। मन आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है। महाकाल महाराज की भक्ति में पूरा प्रदेश डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री जी स्वयं "श्री महाकाल लोक" के लोकार्पण हेतु पधार रहे हैं। सचमुच में हम सब धन्य हो गए! सीएम ने कहा कि एक बहुत ही अद्भुत कार्य हुआ है। हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अपने हाथों से "श्री महाकाल लोक" महाकाल महाराज के चरणों में लोकार्पित करने पधार रहे हैं।

जरूर पढ़ें-Mahakal Lok: क्या होता है “लोक” का मतलब !

इधर कांग्रेस भी मना रही उत्सव

इधर भोपाल में भी श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का उत्सव शुरू हो गया है। BJP के साथ ही कांग्रेस भी लोकार्पण का उत्सव मना रही है। कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने महाआरती का आयोजन किया। महाकाल लोक के लोकार्पण के उपलक्ष्य में यहां महाआरती और भजन का आयोजन किया गया। वहीं आयोजन स्थल पर तत्कालीन कमल नाथ सरकार में महाकाल कॉरिडोर को 300 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत करने के बैनर भी लगाए गए। भोपाल के पांच नंबर स्थित मनोकमेश्वर मंदिर में भजन का आयोजन किया गया। यहां शाम को होगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

जरूर पढ़ें-CRPF Open Rally 2022: जरूरी खबर ! CRPF की 400 पदों पर भर्ती, यहां जानें आगे की प्रोसेस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article