Ujjain Mahashivratri 2024: आज बाबा महाकाल को लगेगी हल्दी, कल होगा रिसेप्शन, बारात में भूत-पिसाच करेंगे डांस

Ujjain Mahashivratri 2024: आज बाबा महाकाल को लगेगी हल्दी, कल होगा रिसेप्शन, बारात में भूत-पिसाच करेंगे डांस

Ujjain Mahashivratri 2024: आज बाबा महाकाल को लगेगी हल्दी, कल होगा रिसेप्शन, बारात में भूत-पिसाच करेंगे डांस

   हाइलाइट्स

  • बाबा महाकाल की निकलेगी बारात
  • 33 करोड़ देवी-देवता होंगे स्वागतातुर
  • दर्शनाभिलाषी होंगे रिद्धि-सिद्धि और श्री गणेश

Ujjain Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि में शिव विवाह की रस्म के बाद बाबा महाकाल को आज शाम हल्दी लगाई जाएगी। इसके साथ ही मेहंदी और महिला संगीत भी होगा। कल यानी 19 मार्च मंगलवार को बारात और रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें पूरे शहर को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया गया है।

बाबा महाकाल और माँ पार्वती के विवाह में सबसे खास बात यह है कि विवाह पत्रिका में स्वागतातुर 33 करोड़ देवी-देवता हैं। भगवान गणेश, रिद्धि, सिद्धि को दर्शनाभिलाषी बनाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन रामघाट के पास महाकाल मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1769696821184442816?s=20

   शिव विवाह कार्यक्रम

18 मार्च: सुबह 10 गणेश पूजन हुआ।

शाम 5 बजे हल्दी-महंदी महिला संगीत।

19 मार्च: दोपहर 1 बजे बारात।

शाम 4 बजे महाप्रसादी (रिसेप्शन)

रात 12 बजे डाकनी, साकनी, भूत-पिसाच डांस।

Ujjain-Mahashivratri-2024

   घर-घर जाकर दिया निमंत्रण

इस समारोह में नगर भोज में 40 से 50 हजार भक्तों के आने की उम्मीद है। महाकाल शयन आरती भक्त मंडल की तरफ से घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया है।

संबंधित खबर:Ujjain में अब महाकाल के दर्शन होंगे आसान, मिलेगी Ropeway सुविधा, सात मिनट में स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

   मेन्यू में खोपरापाक, पानी पतासे भी

रिसेप्शन के मेन्यू में सब्जी, पूरी, पुलाव, खीर, खोपरापाक के साथ गन्ने का रस, शिकंजी, लस्सी, पानी पतासे और पान भी खाने को मिलेगा।

70 डिब्बे तेल, 40 क्विंटल आटा, 10 क्विंटल आलू, 4 क्विंटल टमाटर, डेढ़ क्विंटल मटर, 5 क्विंटल का पुलाव, 10 क्विंटल गन्ना, 5 क्विंटल दही और दूसरा जरूरी सामान कार्यक्रम स्थल तक पहुंच चुका है।

   भगवान के लिए बनेगा 56 भोग

भगवान के लिए 56 भोग भी बनेगा। सोमवार से 10 से ज्यादा भटि्टयों में पकवान बनना शुरू हो गए हैं। 800 से ज्यादा लोगों की टीम को महाप्रसादी तैयार करने से लेकर बांटने की जिम्मेदारी मिली है।

Ujjain-Mahashivratri-2024

   बारात के लिए स्वागत के इंतजाम

महाकाल शयन आरती भक्त मंडल की तरफ से यह 24वां आयोजन है। मंगलवार को नगर कोट के गणेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात निकलेगी। यहां से बारात महाकाल मंडपम तक पहुंचेगी।

बारातियों के स्वागत के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। साफा बांधने वाले से लेकर जूते साफ करने वाले, शेविंग बनाने वाले, कपड़े प्रेस करने वाले के भी इंतजाम किए गए हैं। बारात के लिए दो बैंड और ढोल किए गए हैं। धूमधाम से बारात निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article