उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: शिप्रा नदी में नालों का पानी देख भड़के साधु-संत, बोले- ...वरना उग्र आंदोलन करेंगे

Madhya Pradesh (MP) Ujjain Simhastha Kumbh 2028 Shipra River Water Quility: प्रयागराज कुंभ के बाद अब 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होगा। सिर्फ ढाई साल शेष रहने के कारण तैयारियां शुरू हो गई हैं,

Ujjain Kumbh Mela 2028

Ujjain Kumbh Mela 2028: प्रयागराज महाकुंभ के बाद अब 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होना है। इसके आयोजन को सिर्फ ढाई साल शेष है। तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन उज्जैन के संतों की सबसे बड़ी चिंता शिप्रा नदी में गिरने वाले नाले हैं। शुक्रवार, 21 फरवरी सुबह एक दर्जन से अधिक साधु-संतों ने नदी में गिर रहे नालों का निरीक्षण किया और इस पर नाराजगी जताई।

शिप्रा में मिल रहा नालों का पानी

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान संतों ने देखा कि कई स्थानों पर गंदे नालों का पानी सीधे शिप्रा नदी में मिल रहा है। जिससे शिप्रा नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। इस दृश्य से साधु-संत नाराज हो गए। नाराज संतों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नालों को बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

संतों ने किया शिप्रा के क्षेत्रों का निरीक्षण

स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज, सत्यानंद जी महाराज, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत मुकुंद पुरी महाराज, रामानुजकोट पीठाधीश्वर रंगनाथाचार्य जी महाराज, देव गिरी महाराज, सेवा गिरी महाराज, दिग्विजय दास जी महाराज, महामंत्री रामेश्वर गिरी महाराज, काशी दास महाराज समेत कई संतों ने शुक्रवार को शिप्रा के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

संतों ने कवेलू कारखाना, इम्पीरियल होटल, मित्तल होटल, लालपुल, दुर्गादास की छत्री सहित अन्य स्थानों पर नालों का पानी शिप्रा में मिलते देखा, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इन्हें बंद करने की मांग की।

7 साल से नालों का पानी मिल रहा शिप्रा में

महंत रामेश्वर दास महाराज ने कहा, संतों ने स्वयं निरीक्षण कर देखा कि कई होटल और फैक्ट्रियों का पानी सीधे शिप्रा में जा रहा है। 2017 से लेकर अब तक प्रशासन इसे रोकने में असफल रहा है। कान्ह डायवर्शन से कुछ हद तक गंदे पानी को रोका गया है, लेकिन शहर के नालों से शिप्रा में मिल रही गंदगी पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:  Ujjain: महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे अभिनेता दर्शन कुमार, आध्यात्मिक माहौल में डूबे नजर आए…

जल्द समाधान, वरना उग्र आंदोलन

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत सत्यानंद ने भी कहा कि 2028 का सिंहस्थ कुंभ एक विश्वस्तरीय आयोजन होगा, लेकिन यदि नाले ऐसे ही मिलते रहे तो श्रद्धालु शुद्ध जल में स्नान कैसे करेंगे? प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए, अन्यथा संत समाज उग्र आंदोलन करेगा।

GIS और 12वीं का पेपर एक ही दिन: एनएसयूआई ने परीक्षा डेट बदलने की मांग की, DEO ने छात्रों को दी ये सलाह

Bhopal GIS

Bhopal GIS: भोपाल में दो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और एमपी बोर्ड-सीबीएसई की परीक्षाएं एक साथ हैं। इसलिए राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट भी रहेगा, जिससे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक बाधित हो सकता है और परीक्षा देने जा रहे छात्र उसमें फंस सकते हैं। इसके लिए एनएसयूआई ने स्कूल शिक्षा मंत्री से  एमपी बोर्ड परीक्षा की डेट बदलने की मांग की है। वहीं भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को 1 से 2 घंटे पहले परीक्षा के लिए घर से निकलने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article