उज्जैन की जेल में चरस सप्लाई: जेलप्रहरी कैदियों तक पहुंचाता था, घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट ने किया निलंबित

Ujjain Jail Charas Supply: उज्जैन की जेल में चरस सप्लाई: जेलप्रहरी कैदियों तक पहुंचाता था, घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट ने किया निलंबित

उज्जैन की जेल में चरस सप्लाई: जेलप्रहरी कैदियों तक पहुंचाता था, घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट ने किया निलंबित

Ujjain Jail Charas Supply: उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में एक प्रहरी को चरस सप्लाई करते हुए पकड़ा गया। उसने चरस को अंडरगारमेंट में छिपाकर रखा था। शनिवार रात गेट पर तलाशी के दौरान उसके पास से एक पुड़िया बरामद हुई। घटना के बाद जेल अधीक्षक (जेल सुपरिटेंडेंट ) ने प्रहरी को निलंबित कर दिया। आरोपी जेल प्रहरी जेल में बंद कैदियों तक ये चरस पहुंचाता था।

जेल में कैदियों तक पहुंच रही चरस

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने जानकारी दी कि प्रहरी राम खिलाड़ी के संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पहले से थी। इसे ध्यान में रखते हुए उस पर निगरानी रखने के लिए मुखबिर तैनात किए गए थे। शनिवार रात 2 से सुबह 6 बजे की ड्यूटी के लिए राम खिलाड़ी जब जेल गेट पर पहुंचा, तो तलाशी के दौरान उसके पास से चरस की पुड़िया बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : Barnagar को लेकर क्या बोले CM Mohan, कहा- यहां की डिग्री सब पर भारी है!

पहले भी होती थी चरस सप्लाई

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई बार जेल प्रहरियों को नशीला सामान जेल के भीतर ले जाते हुए पकड़ा गया है। ये प्रहरी नशीले पदार्थों को जेल के कैदियों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। घटना के बाद अब जेल गेट पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर रशियन गर्ल केस: पुलिस ने अब होटल मैनेजर पर की FIR, जानें अश्लील डांस से माना किया तो क्या हुआ था

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article