Ujjain News: इस गांव में गोवर्धन पूजा पर होता है 'मौत का खेल', गायों के पैर से खुद को कुचलवाते हैं लोग

गांव में सुबह गोवर्धन  पूजन किया गया, पूजन के बाद ग्रामीण जमीन पर लेटे और उनके ऊपर से दौड़ती गाय को देख कई लोगो की साँसे थम गई।

Ujjain News: इस गांव में गोवर्धन पूजा पर होता है 'मौत का खेल', गायों के पैर से खुद को कुचलवाते हैं लोग

Ujjain News: जिले की बडनगर तहसील में एक अनूठी और रोगंटे खड़ी कर देने वाली आस्था देखने को मिली है। गांव में सुबह गोवर्धन  पूजन किया गया, पूजन के बाद ग्रामीण जमीन पर लेटे और उनके ऊपर से दौड़ती गाय को देख कई लोगो की साँसे थम गई।

मान्यता है की ऐसा करने से गाँव में खुशहाली आती है। परम्परा के पीछे लोगों का मानना है की गाय में 33 कोटि के देवी देवताओ का वास रहता है और गाय के पैरो के नीचे आने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

यहां ग्रामीण निभाते हैं परंपरा

उज्जैन जिले की बडनगर तहसील के ग्राम भिड़ावद-लोहारिया में सदियों से दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर एक अनूठी परंपरा चली आ रही है।

मन्नत मांगने वाले की मन्नत पूरी होती है, जिसके लिए लोग जमीन पर लेट जाते हैं और उनके ऊपर से सेकड़ों गाय निकल जाती हैं।

आस्‍था या अंधविश्वास

पड़वा पर नवयुवकों द्वारा मां भवानी से मन्‍नत मांगने के लिए सुबह ग्रामवासियों द्वारा थाली में नारियल, पुष्पमाला और भवानी माता के लिए चुनरी के साथ ग्राम में भ्रमण करवाया जाता है।

मन्नत के नाम से मौत का खेल

उज्जैन जिले की बडनगर तहसील के ग्राम भिड़ावद-लोहारिया में सदियों से दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा पर एक अनूठी परंपरा चली आ रही है।

इस परंपरा के अनुसार लोग अपनी मन्‍नत लेकर जमीन पर लेट जाते हैं और खुद को गाय के पैरों से कुचवाते हैं।

कहा जाता है, वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कोर्ठ जनहानि नहीं हुई है। साथ माता भवानी सभी भक्‍तों की मन्नत पूरी करतीं हैं। जिसे आज भी भक्‍त निभा रहे हैं।

ये भी  पढ़ें: 

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलने के योग हैं, जटिल कार्य सफल होंगे, जानें अपना राशिफल

Govardhan Puja 2023: आखिर वीरेंद्र ठाकुर ने सीएम भूपेश को क्यों मारे सोंटे!

Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद फिर जहरीली हुई हवा, दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, इन इलाकों में AQI 900 के पार

Govardhan Puja 2023: कब है अन्नकूट (गोवर्धन) पूजा, आज या कल, यहां जानें सही तिथि

World Kindness Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व दयालुता दिवस, जानें थीम और इसके पीछे का इतिहास

Ujjain unique tradition, Ujjain, Govardhan Puja 2023, Diwali 2023, Bhidavad-Lohariya, उज्जैन अनूठी परंपरा, उज्जैन, गोवर्धन पूजा 2023, दिवाली 2023, भिड़ावद-लोहारिया 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article