Ujjain Baba Mahakal : कोरोना महामारी से निजात दिलाने महाकाल मंदिर में 11 दिनों तक चलेगा अनुष्ठान

उज्जैन। बाबा महाकाल Ujjain Baba Mahakal की नगरी में कोरोना के संक्रमण से रक्षा के लिए 11 दिन एकादश अतिरुद्र अनुष्ठान करेगा। इसमें पुजारी ,पुरोहित द्वारा महामृत्युंजय जाप का पाठ महाकाल मंदिर में किया जाएगा। 75 पुजारियों व पुरोहितों द्वारा महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया है। यह अनुष्ठान 11 दिवस तक चलता रहेगा। कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कालों के काल महाकाल से कामना की है।
नंदीहाल में अनुष्ठान चलता रहेगा
इस अनुष्ठान के माध्यम से महामारी से उज्जैन में ही नहीं अपितु पूरे देश में इस महामारी से निजात दिलाने के जिला प्रशासन और महाकाल मंदिर प्रंबध समिति द्वारा कराया जा रहा है। इसमें सबसे पहले मंदिर प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा कालों के काल महाकाल का पूजन पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया। उसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा महा रुद्राभिषेक अभिषेक के साथ महामृत्युंजय जाप प्रारंभ किया। बताया जा रहा है कि 11 दिन तक महाकाल मंदिर के नंदीहाल में अनुष्ठान चलता रहेगा।