UGC NET Exam 2021 : चक्रवाती तूफान से तबाही! स्थगित हुई 5 दिसंबर की परीक्षा

UGC NET Exam 2021 : चक्रवाती तूफान से तबाही! स्थगित हुई 5 दिसंबर की परीक्षाUGC NET Exam 2021: Devastation due to cyclonic storm! 5th December exam postponed

UGC NET Exam 2021 : चक्रवाती तूफान से तबाही! स्थगित हुई 5 दिसंबर की परीक्षा

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) की रविवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा, चक्रवात ‘जवाद’ के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ केंद्रों में स्थगित कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया कि यूजीसी-नेट 2020, जून 2021 का परीक्षा कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर, कटक, गंजम जिले के बरहामपुर और रायगढ़ जिले के गुनुपुर केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

स्थगित हुई परीक्षा
जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक आईआईएफटी के एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दुर्गापुर, ओडिशा में भुवनेश्वर, कटक और संबलपुर और आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा तथा विशाखापत्तनम केंद्रों पर स्थगित कर दी गई है।

जल्द घोषित होगी नई तारीख
एजेंसी ने कहा कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा उक्त शहरों के परीक्षा केंद्रों में होनी थी, ऐसे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि परीक्षा का स्थगन केवल उक्त शहरों पर लागू होता है। वहीं ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के अन्य सभी शहरों में परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेश देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article