UGC NET 2022: आज फेज 2 के लिए जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, 20 से 30 सितंबर तक चलेगी परीक्षा, जानें

स वक्त की बड़ी अपडेट यूजीसी नेट 2022 की फेज 2 परीक्षा को लेकर सामने आई है जहां पर आज 13 सितंबर को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अपनी एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा।

UGC NET 2022: आज फेज 2 के लिए जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, 20 से 30 सितंबर तक चलेगी परीक्षा, जानें

UGC NET 2022 Phase 2 City Slip Today: इस वक्त की बड़ी अपडेट यूजीसी नेट 2022 की फेज 2 परीक्षा को लेकर सामने आई है जहां पर आज 13 सितंबर को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अपनी एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। आपको बताते चलें कि, यह परीक्षा 20 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी जिसका एडमिट कार्ड भी जल्द परीक्षार्थियों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध किया जाएगा।

जानें परीक्षा की शेड्यूल

आपको बताते चलें कि, परीक्षा यहां पर 64 विषयों के लिए आयोजित होगी. एग्जाम सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड या अन्य कोई समस्या उम्मीदवार को हो तो वह हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। जहां पर शेड्यूल के अनुसार,

  • एनटीए द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने की तारीख: 13 सितंबर 2022
  • एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख: 16 सितंबर 2022
  • कब होगी परीक्षा: 20 से 30 सितंबर 2022

ऐसे डाउनलोड कर सकते है एग्जाम सिटी स्लिप

यहां पर आपको एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप्स बताई गई है जिसे फॉलो कर आप स्लिप डाउनलोड कर सकते है।

  • स्टेप 1: एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: अब उम्मीदवार गतिविधि टैब के तहत परीक्षा शहर की जानकारी देखने के लिए लिंक देखें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार मांगा गया विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार की स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी.
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवंटित परीक्षा शहर को चेक करें और उस पेज को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article