Uday Bhanu Chib: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय भानु चिब, जम्मू-कश्मीर चुनाव के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव

Uday Bhanu Chib: उदय भानु चिब यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। जम्मू-कश्मीर चुनाव के बीच राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेला है।

Uday Bhanu Chib becomes national president of Youth Congress

Uday Bhanu Chib: उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने संगठन में जम्मू कश्मीर को पार्टी ने बड़ी तवज्जो दी है। इससे पहले उदय भानु चिब यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

order

यूथ कांग्रेस के 20वें अध्यक्ष उदय भानु चिब

उदय भानु पहले जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले पहले NSUI के प्रदेश अध्यक्ष थे। कांग्रेस ने श्रीनिवास बीवी को 2019 में अगस्त में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मदारी संभाली थी। वे सितंबर 2024 तक पद पर रहे। उदय भानु चिब यूथ कांग्रेस के 20वें अध्यक्ष बने हैं। आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के पहले अध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी थे।

जम्मू-कश्मीर से दूसरे युवा कांग्रेस अध्यक्ष

उदय भानु चिब के जम्मू-कश्मीर दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर से गुलाम नबी आजाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। आजाद 1980 से 1982 तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। आपको बता दें कि अंबिका सोनी ही इकलौती महिला नेता है जो यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थीं। उनके बाद अब तक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी किसी महिला को नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें: Amazon और Flipkart की सेल में कहीं लग ना जाए चूना, पहले जान लें स्कैमर्स का नया तरीका

शुक्रवार को राहुल गांधी से मिले थे उदय भानु चिब

https://twitter.com/IYC/status/1837799935787335925

उदय भानु चिब ने शुक्रवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने लिख था कि मेरे नेता राहुल गांधी के साथ एक यादगार मुलाकात, सामाजिक न्याय के लिए आपका संघर्ष और दृढ़ता हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस महीने की शुरुआत में उदय भानु चिब ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार सधोत्रा के रोड शो में हिस्सा लिया था। अजय कुमार ने जम्मू उत्तर विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें:आप घर पर भी बना सकते हैं तिरुपति बालाजी के प्रसाद जैसे लड्डू, जानें प्रसादम की पूरी रेसिपी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article