Advertisment

बुलंदशहर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बुलन्दशहर, 13 जनवरी (भाषा) बुलन्दशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisment

खुर्जा के क्षेत्राधिकारी सुरेश सिंह ने बताया, ‘‘बुधवार शाम जहाँगीरपुर की ओर से आ रहा गन्ने से लदा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया तथा इसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल (24) और आकाश (22) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं. मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें