Advertisment

नोएडा में ठेकेदार की हत्या मामले में दो किशोरों को पुलिस ने पकड़ा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा, 12 जनवरी (भाषा) थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में छह जनवरी को हुई एक ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो किशोर को पकड़ा है।

Advertisment

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया, ‘‘थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में ठेकेदार हेमचंद की 6 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की कार, मोबाइल, नकदी गायब थी। आज इस मामले में दो किशोरों को पकड़ा गया है।’’

उन्होंने बताया कि किशोरों के पास से पुलिस ने ठेकेदार की कार, अवैध हथियार, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह हत्या लूट के इरादे से की गई थी।

भाषा सं. मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें