महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत के साथ दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत के साथ दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत के साथ दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत बरामद किए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Chandra Grahan 2023 Date: मई में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या होगा आप पर असर

पलिस ने इसके साथ ही पशुओं के अंगों की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को यहां कोपरी इलाके में जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

68th Filmfare Awards 2023: आज सजेगी सितारों की शाम ! जानिए कब और कहां देख सकेगें फिल्मफेयर अवार्ड्स सेरेमनी

गिरफ्तार लोगों में से एक मुंबई का रहने वाला है और दूसरा तमिलनाडु का रहने वाला है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोड़के ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से दो-दो किलोग्राम के दो हाथी दांत बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।

Vivek Agnihotri Refuses Filmfare Awards: आखिर क्यों नाराज हुए विवेक अग्निहोत्री ? मिला है सात कैटेगरी में नॉमिनेशन

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कृष्णागिरि के रहने वाले मोहम्मद रफी इब्राहिम सैय्यद (41) और मुंबई के अंधेरी के रहीम बादशाह खान (35) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Covid Precautions: जानें कोरोना के दौरान क्या खाना पीना सही है

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को हाथी के दांत कहां से मिले और वे उन्हें किसे बेचने वाले थे।

यह भी पढ़ें..

Delhi Police: ‘चौकी में पाठशाला’ की शुरुआत, सुर्खियों में दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल

MP Crime News: पुलिस ने युवक को गोली मारी, फिर अस्पताल भी ले गई, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article