मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ वीडियो के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बुलंदशहर, 14 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो में मुस्लिमों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते एवं समुदाय के सदस्यों को पाकिस्तान चले जाने की बात कहते हुए दिख रहे हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

यह घटना यहां शिकारपुर क्षेत्र में हुई और गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद की गई। उस वीडियो में कई व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर दिख रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरेंद्र कुमार ने कहा कि भड़काऊ वीडियो को आरोपियों द्वारा बुधवार को सोशल मीडिया पर डाला गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वीडियो के समय कोई रैली थी, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह जांच का विषय है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article