Advertisment

राजस्थान में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत, 281 नये संक्रमित मिले

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 14 जनवरी (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 281 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,14,372 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 2744 हो गयी।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2744 हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 509, जोधपुर में 299, अजमेर में 221, कोटा में 168, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 384 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 3,05,953 हो गई है।

Advertisment

इसके साथ ही संक्रमण के 281 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,14,372 हो गयी जिनमें से 5675 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर-जोधपुर में 36-36, कोटा में 26, उदयपुर में 25, भीलवाडा में 24, अजमेर में 22 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी

अमित

अमित

Advertisment
चैनल से जुड़ें