Advertisment

मथुरा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मथुरा, 11 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश की मथुरा जनपद में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे धोखाधड़ी में प्रयुक्त किया गया एक मोबाइल फोन व 18 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है।

Advertisment

पुलिस के अनुसार यह गिरोह उत्तर प्रदेश के मथुरा, कासगंज, आगरा व हाथरस आदि जिलों एवं राजस्थान, हरियाणा व झारखण्ड में ऐसे कई मामलों को अंजाम दे चुका है। इन लोगों के खिलाफ आगरा के शाहगंज व जगदीशपुरा थानों में धोखाधड़ी व ठगी के सात मामले दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘मोबाइल एप एवं कई सोशल मीडिया वेबसाइट के माध्यमों से धोखाधड़ी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पेटीएम के माध्यम से पीड़ित को 10 हजार रुपए वापस कराए गए हैं और 18 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।’’

भाषा सं. मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें