3 March History: आज के दिन ही इतिहास में क्रिकेट से जुडी 2 बड़ी घटनाएं बनी थी गवाह, जानिए आज का इतिहास

3 March History: क्रिकेट के इतिहास में तीन मार्च के दिन का खास महत्व है। साल के तीसरे महीने का तीसरा दिन इस खेल की दो बड़ी घटनाओं का गवाह है।

1 Febuary History: 2003 में आज के ही दिन अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला की हुई थी मृत्यु,जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

3 March History: क्रिकेट के इतिहास में तीन मार्च के दिन का खास महत्व है। साल के तीसरे महीने का यह तीसरा दिन इस खेल की दो बड़ी घटनाओं का गवाह है।

3 मार्च 2006 को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था।

यह कारनामा करने वाले मुरलीधरन दुनिया के पहले गेंदबाज बने। यह इत्तेफाक है कि इस दिन की दूसरी घटना में भी श्रीलंका की भागीदारी रही।

मुथैया मुरलीधरन ने मात्र 51 रन देकर झटके थे 9 विकेट, आज भी है टाॅप 5 में नाम - muralitharan took 9 wickets for just 51 runs still has name in top 5-mobile

   श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर चली गोलियाँ

Lahore terrorist attack on sri lankan cricket team in pakistan | 3 मार्च 2009 क्यों है पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे काली तारीख? 12 साल बीत गए लेकिन नहीं भूलता खौफनाक मंजर | TV9 ...

3 मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद (3 March History) लोगों ने गोलियाँ चलाईं। श्रीलंका की टीम दोनों देशों के बीच खेले जा रहे।

श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लिए स्टेडियम की तरफ जा रही थी। जब बस को निशाना बनाया गया। घटना के बाद मैच रद्द कर दिया गया।

   3 मार्च को हुई ये सिलसिलेवार घटनाएँ 

देश दुनिया के इतिहास में 3 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं (3 March History) का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

1575  : मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया।

1839  : जमशेदजी एन टाटा का जन्म हुआ था।

Jamsetji Tata Birth Anniversary: रोशनी से जगमगा उठा जमशेदपुर, आज मनाया जाएगा जमशेदजी टाटा का 184वां जन्मदिन - Opoyi Hindi

1919 : मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन हुआ था।

1943 : महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली आ रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया।

1966 : बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया।

1971 : ऐसी खबर मिली कि चीन ने अपना दूसरा भू उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है।

1974 : तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस (3 March History) के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत।

टर्किश एयरलाइंस की उड़ान 981 - विकिपीडिया

2005 : अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।

2006 :  श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट (3 March History) मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।

2009 : पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article