Advertisment

टिहरी में कार दुर्घटना में दो की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

देहरादून, 10 जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में रविवार को एक ऑल्टो कार के गंगा नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना देवप्रयाग से एक किलोमीटर आगे तीन धारा की ओर हुई जहां कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी ।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तलाश और बचाव अभियान चलाया ।

दुर्घटना में दोनों कार सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी । शवों को नदी से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं ।

Advertisment

मृतकों की पहचान सहारनपुर के गंगू क्षेत्र के निवासी खुर्शीद (43) और शाहमुद्दीन (33) के रूप में हुई है ।

भाषा दीप्ति रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें