Advertisment

झारखंड में कोविड-19 से दो लोगों की मौत, संक्रमण के 236 नये मामले

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

रांची, नौ जनवरी (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि वायरस संक्रमण के 236 नये मामले भी सामने आए।

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन नवीनतम आंकड़ों के साथ राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1045 हो गयी है, जबकि अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,16,672 हो गयी है।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के 1,14,133 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,494 मरीज इलाजरत हैं।

भाषा इन्दु शफीक सुभाष

सुभाष

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें