इंदौर में सेल्फ लॉकडाउन के पहले दिन दिखा असर, सभी दुकानें रही बंद

इंदौर में सेल्फ लॉकडाउन के पहले दिन दिखा असर, सभी दुकानें रही बंद

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। व्यापारियों ने पिछले हफ्ते कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को सेल्फ लॉकडाउन (Indore self lockdown) का एलान किया था। जिसका आज व्यापक असर देखने को मिला। एलान के बाद आज पहला शनिवार है। आज के दिन व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए, अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी।

लॉकडाउन का दिखा असर

शहर में आज से दो दिन का सेल्फ लॉकडाउन (self lockdown) शुरू हो रहा है। इस दौरान सभी व्यापारियों ने शहर के लगभग सभी बड़े और थोक बाजार बंद रखे। यहा तक कि, जेलरोड़ जैसा भीड़ भाड़ वाला मार्केट भी आज के दिन बंद रहा। इसी के साथ व्यापारियों ने आगे भी प्रशासन के सहयोग की बात कही है।

हफ्ते में 5 दिन खुलेंगी दुकानें

दरअसल व्यापारी संघ ने शनिवार और रविवार को स्वैच्छिक लॉकडाउन का फैसला लिया है। इसके तहत सभी बाजार की सारी दुकानें हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगी। संकट के इस स्थिति व्यापारियों द्वारा सेल्फ लॉकडाउन का लोग तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, व्यापारियों के इस कदम अन्य शहरों के लोगों को भी काफी सिखने को मिलेगा।

 22 हजार पार पहुंचा कोराना संक्रमितों का आंकडा

आपको बता दें, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकडा 22 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 3966 है। हालांकि शुक्रवार 186 मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौटे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article